WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

विषादपूर्ण परिस्थितियों का सामना धैर्यपूर्वक करना होगा – जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज

मंदसौर आगमन पर हुआ सम्मान धर्म सभा की संबोधित

1741
WhatsApp Image 2021 09 27 At 5.00.35 PM 696x464

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठ के पद सुशोभित करने के पश्चात प्रथम बार मंदसौर आगमन पर रविवार का दिन धर्म मय रहा ।
शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज ने केशव सत्संग भवन , हाउसिंग कॉलोनी स्थित हनुमंत धाम में धर्म सभा को संबोधित किया ।
जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा विषाद पूर्ण परिस्थितियां जीवन में आती हैं , इसका सामना धैर्य पूर्वक ही किया जासकता है ।
नित्य कर्म – धर्म कर्म और सत्कर्म करते हुए विपरीत हालातों पर विजय पाई जासकती है ।
स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज ने गीता सार का उध्दरण देते हुए कहा कर्मपथ पर अग्रसर रहना ही चाहिए चाहे स्थितियां अनुकूल हो या प्रतिकूल ।
इसके पूर्व शंकराचार्य जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सामुहिक सस्वर भगवन्नाम स्मरण कराया ।
हनुमन्त धाम परिसर में बटवाल परिवार की दिवंगत आत्माओं श्रीमती संध्या बटवाल , श्री जयप्रकाश बटवाल के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।

WhatsApp Image 2021 09 27 at 5.00.35 PM 1
इस अवसर पर विवेक बटवाल , अभिषेक बटवाल ने दैनिक प्रार्थना पुस्तक भेंट कर शॉल श्रीफल से जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
डॉ घनश्याम बटवाल ने संपादित साहित्य संकलन ” यथार्थ ” और श्री विक्रम विद्यार्थी , श्री गोपाल गुरु ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. केशवप्रकाश विद्यार्थी स्मृति ग्रंथ अनासक्त कर्मयोगी एवं सरल गीता सम्मान स्वरूप भेंट किये ।
🔸पशुपतिनाथ का किया अभिषेक
मंदसौर आगमन पर अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव अभिषेक , पूजन अर्चन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज एवं संत मण्डल ने किया । सांसद श्री सुधीर गुप्ता , वरिष्ठ विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया एवं गणमान्य जनों ने जगद्गुरु शंकराचार्य जी की अगवानी की ।
मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री गौतमसिंह , पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पांडे , सचिव एसडीएम श्री बिहारीसिंह व अन्य ने स्वामी जी का शॉल श्रीफल , पशुपतिनाथ रजत प्रतिमा और साहित्य भेंट कर सम्मान किया ।
🔸जगद्गुरु शंकराचार्य जी का स्वागत सम्मान
प्रथम आगमन पर नगर व अंचल की सौ से अधिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा केशव सत्संग भवन खानपुरा में
सार्वजनिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ ।
स्वामी श्री निर्मलचेतन्य जी , स्वामी श्री महेशचैतन्य जी , स्वामी श्री चेतन स्वरूप जी , पंडित दशरथ भाईजी , जगदीश सेठिया , कारूलाल सोनी , गुरुचरण बग्गा , प्रहलाद काबरा , बृजेश जोशी , विनोद मेहता , अखिलेश शर्मा , कन्हेयालाल सोनगरा
सहित अनेक संगठन , महिला मंडल आदि की उपस्थिति रही ।