WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Havoc of Corona : कोरोना के मरीज और मृतक बढे, अभी तक 113 की मौत, सबसे ज्यादा केरल में! 

देशभर में कोरोना के 6483 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा केरल, गुजरात और पश्चिम में 

638

Havoc of Corona : कोरोना के मरीज और मृतक बढे, अभी तक 113 की मौत, सबसे ज्यादा केरल में! 

New Delhi : कोरोना के नए वेरिएंट से देश में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 4 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 2 और दिल्ली, केरल में 1-1 मरीज ने अपनी जान गंवाई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से 113 की मौत हुई। मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में 36 और महाराष्ट्र में 31 है। दिल्ली में भी 13 मौतें हुई हैं।

देश के 32 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के 6483 एक्टिव केस हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1384 मामले हैं। गुजरात में 1105 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव केस हैं। 163 नए केस सामने आए।

 

– उत्तर प्रदेश : राज्य सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है।

– नागालैंड : सोमवार को नगालैंड में कोरोना का पहला केस सामने आया। दीमापुर में केस दर्ज हुआ। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरीज में हल्के लक्षण हैं और वह फिलहाल घर में आइसोलेशन में है। डॉक्टर उसकी कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

– केरल : अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते स्वास्थ्य विभाग ने समय जून 2023 में जारी की गई कोविड गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

– कर्नाटक : गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने में 25 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। इनमें से पांच-पांच बेड ICU (वेंटिलेटर समेत), हाई डिपेंडेंसी यूनिट और पांच प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हैं। बाकी 10 नॉर्मल बेड हैं।