WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

महिला IAS अधिकारी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए हाई कोर्ट ने बीजेपी MLC को मौखिक रूप से माफ़ी मांगने को कहा

830

महिला IAS अधिकारी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए हाई कोर्ट ने बीजेपी MLC को मौखिक रूप से माफ़ी मांगने को कहा

 

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा MLC एन रविकुमार को कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर फौजिया तरन्नुम के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए मौखिक रूप से माफ़ी मांगने को कहा । उन्होंने कथित तौर पर उन्हें “पाकिस्तानी” कहा था। न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज की अवकाश पीठ रविकुमार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की गई थी।

रविकुमार तब मुश्किल में पड़ गए जब उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2015 बैच की कर्नाटक कर्नाटक कैडर की IAS अधिकारी पर भाजपा नेता की गिरफ्तारी से जुड़ी एक स्थानीय घटना से निपटने के तरीके पर सवाल उठाए और कथित तौर पर सांप्रदायिक संदर्भ देते हुए उन्हें पाकिस्तान से जोड़ा। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई और कांग्रेस एमएलसी ने गुरुवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत को एक औपचारिक शिकायत सौंपते हुए कानूनी और संवैधानिक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रविकुमार के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए मामला दर्ज किया है।