WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

हृदयविदारक घटना: 1 वर्षीय बेटी को फांसी पर टांगकर खुद फांसी लगा ली मां ने

900

जोबट से कमलेश नाहर की रिपोर्ट

जोबट: जोबट क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपनी एक वर्षीय बच्ची को फांसी पर टांगकर खुद फांसी लगा लेने की हृदयविदारक घटना सामने आई है।

घटना के समय महिला घर पर अकेली थी।पति मजदूरी करने व सास सब्जी बेचने जोबट गई हुई थी। मिली जानकारी अनुसार रंजीता पति राकेश आयु 22 वर्ष निवासी भीलखेड़ी ने अपनी एक वर्षीय दुधमुंही बच्ची वर्षा को पहले फांसी के फंदे पर टांगा। उसके पश्चात वह खुद भी फांसी के फंदे पर झुल गई।

आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। मृतक महिला के पति राकेश ने पुलिस थाना जोबट पहुंचकर सूचना दी कि वह दिनांक 24 नवंबर को घर से मजदूरी करने जोबट शहर गया हुआ था। उसकी मां भी जोबट सब्जी बेचने गई हुई थी। घर पर उसकी पत्नी व बच्ची के अलावा कोई नहीं था। शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी रंजिता व एक वर्षीय पुत्री वर्षा अलग-अलग फांसी के फंदे पर झुलते मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।