WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Heavy Rain : भारी बारिश के बीच देर रात निरीक्षण पर निकले कलेक्टर!

महेश जोशी नगर के रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया!

1174
Heavy Rain : भारी बारिश के बीच देर रात निरीक्षण पर निकले कलेक्टर!

Heavy Rain : भारी बारिश के बीच देर रात निरीक्षण पर निकले कलेक्टर!

Indore : तेज बारिश और जल भराव के चलते निगम और प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। देर रात एक बजे कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी खुद मैदान में उतरे। कलेक्टर ने सबसे पहले नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंच के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने कंट्रोल रूम में समस्याओं को लेकर आने वाले फोन पर आमजन से भी बात की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों के जोनल अधिकारियो से भी चर्चा की। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, निगम अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, मनोज पाठक और प्रशासन के अधिकारियों के साथ सिटी कोतवाली और एमटीएच अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर जूनी इंदौर मुक्ति धाम के सामने स्थित महेश जोशी नगर पहुंचे यहां लगातार कान्ह नदी में पानी बढ़ रहा था जिसके चलते कलेक्टर ने यहां के लोगों को अन्य स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगम कर्मियों द्वारा लोगों को अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। देर रात तक कलेक्टर अमले के साथ लगातार भ्रमण करते रहे।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीम ओम नारायण बड़कुल ने सिरपुर तालाब का निरीक्षण किया एवं एडीएम रोशन राय ने परदेशीपुरा क्षेत्र में व्यवस्थाएं देखी।