WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Heavy Rains in Indore: इंदौर में पिछले 24 घंटे में 5 इंच वर्षा, यशवंत सागर डेम का तीसरा गेट खोला गया

868

Heavy Rains in Indore: इंदौर में पिछले 24 घंटे में 5 इंच वर्षा, यशवंत सागर डेम का तीसरा गेट खोला गया

इंदौर: इंदौर में आज सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में पांच इंच से अधिक पानी बरसा। रात भर से इंदौर में रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है। इस दौरान जिले में सर्वाधिक सवा 7 इंच पानी देपालपुर क्षेत्र में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल वर्षा का आंकड़ा गत वर्ष के करीब पहुंच गया है। भारी बारिश के चलते यशवंत सागर के डेम का तीसरा गेट खोला गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुबह 7 बजे 1 गेट और खोला गया। लगातार हो रही बारिश के बाद तीसरा गेट भी खोला गया।

IMG 20250904 WA0032

कल रात से लगातार हो रही बारिश के बाद कई स्कूल ने छुट्टी की घोषणा की है।

इंदौर के सिरपुर तालाब में पानी का स्तर बढ़ गया है, और यह लबालब हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाबों में पानी की स्थिति में सुधार हुआ है।

बताया गया है कि अगले 24 घंटे में भी इंदौर क्षेत्र में भारी वर्षा की चेतावनी प्राप्त हुई है। कहा जा सकता है कि इंदौर में वर्षा का लंबा इंतजार अब टूटा है।