WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Heli Service Between 2 Jyotirlingas: CM डॉ मोहन यादव ने PM श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया

दो हेलीकॉप्टर प्रारंभ किए गए, उज्जैन से ओंकारेश्वर के लिए प्रारंभ हुई हवाई यात्रा

949
WhatsApp Image 2024 06 16 At 1.04.10 PM Scaled

Heli Service Between 2 Jyotirlingas: CM डॉ मोहन यादव ने PM श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया

उज्जैन; मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के संचालन का शुभारंभ किया।इसी के साथ देश और प्रदेश के 2 ज्योर्तिलिंग उज्जैन और ओंकारेश्वर हवाई मार्ग से जुड़ गए है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर हवाई यात्रा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर की पूजा अर्चना की।

WhatsApp Image 2024 06 16 at 1.04.49 PM

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दो हेलीकॉप्टर उज्जैन से ओंकारेश्वर यात्रा के लिए चलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टर की संख्या और बढ़ाई जाएगी तथा प्रदेश के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय ,महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एसीएस श्री राजेश राजौरा ,श्री संदीप यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।