WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Hema Malini: छत्तीसगढ़ बने नंबर 1 राज्य, सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दी शुभकामनाएँ

933
WhatsApp Image 2024 09 08 At 16.55.48

Hema Malini: छत्तीसगढ़ बने नंबर 1 राज्य, सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर: मथुरा की सांसद- प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बने।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। हेमा जी ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है।