WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

माहेश्वरी प्रगति मंडल की हेमलता बिसानी अध्यक्ष, दीपा कचोलिया को सचिव पद की जिम्मेदारी!

290
WhatsApp Image 2026 04 12 At 21.14.34

माहेश्वरी प्रगति मंडल की हेमलता बिसानी अध्यक्ष, दीपा कचोलिया को सचिव पद की जिम्मेदारी!

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को समाजजनों ने दी शुभकामनाएं!

Ratlam : माहेश्वरी प्रगति मंडल के चुनाव शुक्रवार को शहर के कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। चुनाव में सभी पदों हेतु मौजूद सभी मातृशक्तियों द्वारा सर्वसम्मति से चयन होने से समाज में एकता एवं समर्पण की भावना देखने को मिली।

निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात घोषित नई कार्यकारिणी में हेमलता बिसानी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं स्वाति मालपानी को उपाध्यक्ष, दीपा कचोलिया को सचिव, राजकुमारी काबरा को संगठन मंत्री, विजयलक्ष्मी बाहेती को कोषाध्यक्ष तथा मंजूला झवर को प्रचार मंत्री बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रेमलता मंत्री, उमा राठी, सविता झवर, सुनीता मालपानी, अनिता लखोटिया, रेखा काबरा, रेखा गगरानी, सपना भट्टर, स्वीटी सोमानी, शोभना भंसाली एवं साधना जेटलिया को दायित्व सौंपा गया। मंडल के मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठजनों में से उषा लड्ढा एवं निर्मला सोमानी को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमलता बिसानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को और अधिक सक्रियता एवं नई दिशा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई। अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी!