WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Heritage Train : पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शनिवार 20 जुलाई से फिर शुरू!

हर सप्ताह शनिवार और रविवार को चलेगी, यात्री देख सकेंगे प्रकृति के नज़ारे!

770

Heritage Train : पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शनिवार 20 जुलाई से फिर शुरू!

Indore : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 जुलाई से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी।

IMG 20240719 WA0033

वरिष्‍ठ जन संपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा वापसी में ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1, D2 व D3 रहेंगे। इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्‍यक्ति रहेगा ।

ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 19 जुलाई से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।