WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Hit A School Bus : चार्टर्ड बस ने सत्य साईं स्कूल बस को टक्कर मारी, कई घायल!

स्कूल बस को मारी टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस सामने खड़े ट्रक में जा घुसी!

1120

Hit A School Bus : चार्टर्ड बस ने सत्य साईं स्कूल बस को टक्कर मारी, कई घायल!

Indore : राजीव गांधी चौराहे के पास एक स्कूल बस दुर्घटना की शिकार हो गई। सुबह एक चार्टेड यात्री बस ने माँ विहार कॉलोनी के गेट पर खड़ी सत्य साईं स्कूल की बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस खंभे से टकराकर वहां खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बस का ड्राइवर, हेल्पर एवं असिस्टेंट चोटिल हो गया है। वहीं, कुछ छात्रों के चोटिल होने की भी खबर है।

IMG 20240212 WA0053

माँ विहार कॉलोनी के गेट पर स्कूली स्टूडेंट को लेने पहुंची सत्य साईं स्कूल की बस को पीछे से आ रही चार्टर्ड बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ड्राइवर, हेल्पर एवं असिस्टेंट, छात्र और परिजन चोटिल हुए। सबको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चार्टर्ड बस द्वारा स्कूल बस को मारी गई टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस सामने खड़े एक ट्रक में जा घुसी। कहा जा रहा है कि इस दुर्घटना में चार्टर्ड बस का कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ है। यात्री बस इंदौर से रतलाम जा रही थी। ये हादसा प्रातः लगभग 7 बजे हुआ। सत्य साईं स्कूल की बस मां विहार कॉलोनी के गेट पर स्टूडेंट को लेने के लिए खड़ी थी।

इस बीच इंदौर-रतलाम चार्टर्ड बस ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। बस में एक छात्रा एवं महिला केयर टेकर बैठे थे। दोनों के साथ ड्राइवर और हेल्पर को भी चोट आई है। छात्रा एवं केयर टेकर को चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री बस बहुत तेज रफ्तार में थी। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चोटिल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में तहकीकात शुरू कर दी है।
चार्टर्ड बस इंदौर से रतलाम जा रही थी। बस ड्राइवर पंकज गिरी ने बताया कि सामने अचानक मोटर साइकल आ गई। उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान लेफ्ट टर्न पर खड़ी स्कूल बस से हमारी बस टकरा गई। हमारी बस की किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है।