WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Holi Special Train : इंदौर से दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन स्पेशल किराये के साथ!

जानिए, कब और कहां के लिए चलेंगी और किन स्टेशनों पर रुकेंगी!

2214

Holi Special Train : इंदौर से दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन स्पेशल किराये के साथ!

Indore : होली के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इंदौर से टर्मिनस और इंदौर से हावड़ा के लिए दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन स्पेशल किराये के साथ किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार 09047/09048 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09047) 18 एवं 25 मार्च सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 15.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा एवं उज्जैन ठहराव के साथ मंगलवार को 6.30 बजे इंदौर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09048 इंदौर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 19 एवं 26 मार्च मंगलवार को इंदौर से 21.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन, नागदा एवं रतलाम स्टेशन पर ठहराव के साथ बुधवार को 12.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

ठहराव के स्टेशन तय

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 6 एसी चेयरकार एवं 11 थर्ड एसी इकोनॉकी श्रेणी के कोच रहेंगे

गाड़ी संख्या 09335 इंदौर-हावड़ा सुपर फास्ट स्पेशल 15, 22 एवं 29 मार्च शुक्रवार को इंदौर से 23.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए रविवार को 06.55 बजे हावड़ा पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09336 हावड़ा इंदौर सुपर फास्ट स्पेशल 17, 24 एवं 31 मार्च रविवार को हावड़ा से 17.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर, उज्जैन एवं देवास स्टेशन पर ठहराव के साथ मंगलवार को 12.50 बजे इंदौर स्टेशन पहुँचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव होगा

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दामोह, कटनी, मुड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, सासाराम, डेहरी ओन सोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर एवं वर्धमान स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।