WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भोपाल जिले के स्कूलों में कल छुट्टी घोषित

सभी पिकनिक स्पॉट भी बंद

1518

भोपाल जिले के स्कूलों में कल छुट्टी घोषित

भोपाल: भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कल 22 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है। इसी के साथ जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में भी प्रशासन ने कल प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

IMG 20220821 WA0071

जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय नवोदय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं मदरसों से संबंधित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कल 22 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।