WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

गृह मंत्री नरोत्तम का कमलनाथ पर तंज, कहा- उनके राहुल गांधी के साथ हैं मतभेद

877
Kamal Nath ji

भोपाल. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी से मतभेद होने के चलते कमलनाथ देश और प्रदेश में कहीं नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस के भोपाल में हुए धरने में वे शामिल नहीं रहे। यह फ्लॉप शो था। दिल्ली की बैठक में भी वे मौजूद नहीं थे। जबकि वे दिल्ली की बैठक में शामिल होने का कह कर यहां से गए थे। साफ संकते हैं कि उनके राहुल गांधी से मतभेद हैं।

मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि जब राहुल गांधी की यात्रा निकल रही थी, तब कमलनाथ पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले थे, तब उन्होंने कहा था कि सात दिन से हम मर रहे हैं। उन्होंने सीधे-सीधे संकेत दिए हैं कि राहुल गांधी से उनके मतभेद हैं। मिश्रा ने राहुल गांधी का गुरु दिग्विजय सिंह को बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में पत्रकारों का अपमान किया तो उनके गुरु क्यों पीछे रहते। इसलिए ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने यह किया।

एक अप्रैल को मोदी आएंगे

मिश्रा ने कहा कि भोपाल से वंदे भारत ट्रेन को प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शताब्दी को शुरू करने में एक युग बिता दिया था।