WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Honeymoon Mystery : पति के साथ दार्जिलिंग जा रही नवविवाहिता ट्रेन से गायब!

1670
Honeymoon Mystery
Honeymoon Mystery

Honeymoon Mystery : पति के साथ दार्जिलिंग जा रही नवविवाहिता ट्रेन से गायब!

                          हजार किमी दूर मिली, पर कैसे और किसके साथ पहुंची ये अभी राज!

 

WhatsApp Image 2023 08 03 at 11.49.58

Kishanganj : हनीमून के लिए पति के साथ गई दुल्हन ट्रेन की एसी बोगी से अचानक गायब हो गई। इसके बाद हड़कंप मचा और पत्नी को पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से बरामद कर लिया। लेकिन, पत्नी एक हजार किमी दूर कैसे, क्यों और किसके साथ पहुंची यह अभी तक राज ही है। गायब महिला के किशनगंज पहुंचने के बाद ही सारा राज खुलेगा!
बिजली कंपनी में कार्यरत पति प्रिंस कुमार के अनुसार वे पत्नी काजल कुमारी के साथ नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन से निकले थे। मुजफ्फरपुर तक सबकुछ ठीक था। किशनगंज में वह वाशरूम गईं, तो लौटी नहीं। पति को किशनगंज पुलिस ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी गुरुग्राम में बरामद कर ली गई। दुल्हन के गायब होने पर कई तरह की कहानियां बन रही थीं।
राजकीय रेल पुलिस (GRP) की एक टीम बुधवार शाम 7 बजे दिल्ली रवाना हुई। वहां से पुलिस टीम गुरुग्राम जाएगी और काजल कुमारी को लेकर शनिवार को किशनगंज पहुंचेगी। काजल किशनगंज से ही गायब हुई थी और यहीं राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई, इसलिए इसी थाने से परिजनों के हवाले किया जाएगा।
पुलिस यह नहीं बता रही है कि कागज को किस हालत में कहां से बरामद किया गया। किशनगंज जीआरपी को प्राथमिक जानकारी यह मिली है कि काजल ने अपने साथ दूसरी लड़कियों के भी होने की जानकारी दी है। वह बार-बार बयान बदल रही है, जिसके कारण किशनगंज जीआरपी का कहना है कि उसके आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

चलती बाइक पर दो लड़कियों ने किया LIP-LOCK रोमांस, देखिये Video

वाशरूम गई, वहीं से गायब
काजल के पति की तरफ से दी जानकारी पर 1 अगस्त को किशनगंज जीआरपी में केस दर्ज हुआ था। इसमें बताया गया था कि शादी के पांच महीने बाद पति-पत्नी 27 जुलाई को दार्जिलिंग घूमने के लिए ट्रेन से निकले थे। ट्रेन मुजफ्फरपुर से साढ़े 6 बजे खुली। एक अपर बर्थ था, जबकि दूसरा सामने मिडिल। रोसड़ा स्टेशन के आसपास पत्नी ने कहा कि आप सो जाइए, मैं भी सोने जा रही हूं। इसके बाद कब आंख लगी, पता नहीं। किशनगंज और जलपाईगुड़ी के बीच आंख खुली तो काजल अपने बर्थ पर नहीं थी। बगल की बर्थ पर सोयी महिला ने बताया कि काजल मोबाइल लाइट जलाकर वाशरूम की ओर गई थी। उसके बाद से वह लापता है। उसके पास सिर्फ वही मोबाइल है।

सीमा हैदर को फिल्म में काम का निमंत्रण, साथ ही सालाना छह लाख रुपये की नौकरी का ऑफर