WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

स्कूल और कालेज में नियुक्त होंग काउंसलर

94

स्कूल और कालेज में नियुक्त होंग काउंसलर

भोपाल: जिले के स्कूल व कालेज में काउंसलर तैनात किए जाएंगे। यह काउंसलर छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। ऐसे छात्र जो किसी ने किसी कारण से परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं या फिर कम अंक आने से निराश हो जाते हैं। काउंसलर उनकी काउंसलिंग कर मनोबल बढ़ाएंगे और उन्हें भविष्य में किस तरह से तैयारी करनी है इसका मार्गदर्शन भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, हमीदिया कालेज की प्राचार्य, जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निदेर्शों का पालन करते हुए छात्रों द्वारा परीक्षा में असफल होने पर उठाने वाले आत्मघाती कदमों को रोकने के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिले के ऐस्ले स्कूल व कालेज जिनमें 100 से अधिक छात्रों की संख्या है, उनकी सूची तैयार की जाएगी।