WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Horrible End of Love Marriage : दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची, तो ससुर ने गोली मार दी!

इस फायरिंग में पिता और भाई की भी मौत, घटना की वजह हैरान करने वाली!

1705
WhatsApp Image 2024 02 21 At 7.52.33 PM

Horrible End of Love Marriage : दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची, तो ससुर ने गोली मार दी!

Begusarai (Bihar) : यहां के एक छोटे से गांव में मातम छाया है। यहां एक हंसता-खेलता परिवार रहता था। परिवार में पिता अपने दो बच्चों के साथ रहता था। लेकिन, इस खुशहाल परिवार को किसी की नजर लग गई और एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। हम देखते हैं कि बिहार में ऑनर किलिंग की घटनाएं ज्यादा होती हैं। लेकिन, ये कहानी थोड़ी अलग है। बेटी की इच्छा से उसकी शादी उसके प्रेमी से कर दी जाती है, पर प्रेमी ने बेवफाई कर दी, जिसके नतीजे में तीन की मौत हो गई।

बेगूसराय के एक गाँव में नीलू नाम की लड़की रहती थी। हिमांशु नाम का लड़का पास के गाँव में रहता है। दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात हुई, दोनों में दोस्ती हो जाती है और ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है। फिर दोनों छुप-छुप कर एक-दूसरे से मिलते, पर परिवार वालों की नजरों से बचकर। यह सिलसिला ज्यादा दिन नहीं चल सका।

एक दिन नीलू के घर के सभी लोग बाहर गए थे। नीलू अपने प्रेमी हिमांशु को मिलने के लिए अपने घर बुलाती है। हिमांशु नीलू के घर आता है, फिर दोनों प्यार के रंग में रंग जाते हैं। फिर कहानी में आता है नया मोड़, वो थी नीलू के पापा और भाई की एंट्री। अचानक दोनों लोग घर पहुंचते हैं। नीलू अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई थी।

जब नीलू के पिता ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। नीलू के पिता और भाई ने लड़के से पूछा, क्या तुम सच में नीलू से प्यार करते हो या सिर्फ टाइमपास के लिए तुमने उसे फंसाया है। लड़का कहता है नहीं मैं नीलू से शादी करूंगा। फिर परिवार वालों ने उसी समय मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। कहा कि कुछ दिन बाद तुम नीलू को अपने साथ ले जाना। जिसे बिहार में गौना कहा जाता है।

WhatsApp Image 2024 02 21 at 7.52.34 PM

एक पिता अपनी बेटी की खुशी के लिए उसकी शादी अपनी पसंद के लड़के से करने को राजी हो गया और उसने उसकी शादी करवा भी दी। फिर शुरू होता है कहानी का दूसरा अध्याय, जहां लड़का लड़की को अपनाने से पीछे हट जाता है।

ससुराल पहुंची दुल्हन पर गोलियां
दोनों के एक साथ पकड़े जाने पर उनकी शादी मंदिर में दोनों की मर्जी से की गई थी। लेकिन, घरवालों के बहकावे में आकर हिमांशु लड़की को रखने से इंकार कर रहा था। इस कारण पिछले डेढ़ साल से दोनों परिवार में विवाद चल रहा था। हिमांशु के घर वालों पर आरोप लगा कि वो लड़की से 15 लाख रुपया की मांग की गई थी। इसके बाद ही लड़की को रखने की बात कही गई।

इस सिलसिले मे 15 लाख रुपया जमा हो जाने के बाद परिवार के लोग हिमांशु के घर नीलू को लेकर गए। इसी दौरान हिमांशु के घरवाले लड़की को रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद 15 लाख रुपया लेने के बाद एक के बाद एक तीनों लोगों को गोली मार दी गई। इसमें नीलू के पिता और भाई शामिल है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को जानकारी मिली थी कि लड़के के बड़े भाई की शादी रविवार को होने जा रही है।

पिता, बेटे, बेटी को मारी गोली
लड़की पक्ष ने सोचा था कि इस बहाने उनकी बेटी भी उस घर में रहने लगेगी, इस कारण वे पैसे और लड़की को ले गए थे। पर, होनी को कुछ और मंजूर था। न सिर्फ लड़की की ससुराल में बसने की चाहत अधूरी रह गई, बल्कि एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि इस हत्याकांड में लड़की के ससुर, पति और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद लड़के पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, 25 वर्षीय राजेश यादव और 21 वर्षीय बेटी नीलू कुमारी के रूप में की गई।