WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

स्विटजरलैंड में भयानक विस्फोट, दो की मौत,11 घायल

771

स्विटजरलैंड में भयानक विस्फोट, दो की मौत,11 घायल

बर्लिन। उत्तरी स्विट्जरलैंड के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाका अपार्टमेंट की भूमिगत पार्किंग में बने गैराज में हुआ। धमाका इतना तेज था कि दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

स्विट्जरलैंड के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद अपार्टमेंट से धुएं का गुबार उठा जो काफी दूर से देखा गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज शहर के बाहर भी सुनी गई। साथ ही पुलिस ने बताया कि आग अपार्टमेंट की कई मंजिलों तक फैल गई थी लेकिन समय रहते ही इमारत को खाली करवा लिया गया।