WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: स्विफ्ट डिजायर ट्रक से टकराई, 4 घायल; 63 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत

450
WhatsApp Image 2026 02 20 At 20.37.54

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: स्विफ्ट डिजायर ट्रक से टकराई, 4 घायल; 63 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत

छतरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 63 वर्षीय पदमा गुप्ता ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद गुप्ता और उनकी पत्नी पदमा गुप्ता निवासी बिहारी मार्ग छतरपुर, सावित्री गुप्ता पत्नी श्रीकांत तथा कार चालक हादसे में घायल हुए। सभी लोग शाहजहांपुर में सहज मार्ग संस्था के कार्यक्रम से लौट रहे थे। संस्था से परिवार पिछले 10 वर्षों से जुड़ा हुआ था।

सैफई में प्राथमिक उपचार के बाद पदमा गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पति प्रमोद गुप्ता और नंदन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि सावित्री गुप्ता को दिल्ली रेफर किया गया है।

मृतका का बेटा सुंदरम गुप्ता बताता है कि हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चिचोली थाना क्षेत्र में हुआ। पूरे परिवार का संबंध छतरपुर से है। मृत महिला का पोस्टमार्टम आज छतरपुर जिला अस्पताल में हुआ।