WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

619
WhatsApp Image 2025 10 06 At 18.13.09

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

विनोद काशिव की रिपोर्ट

कबीरधाम: कबीरधाम के चिल्फी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्ची शामिल हैं।

घटना चिल्फी और धवईपानी के बीच अकलघरिया गांव के पास हुई। बोलेरो कोलकाता से आए पर्यटकों को लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था, जहां से पर्यटकों को ट्रेन पकड़नी थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसे के समय बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है।