WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

House Job : अदालत ने महिला को पूर्व पति से दिलवाई 1.79 करोड़ सैलरी!

महिला ने 25 साल घर का काम किया और पति का जिम संभाला!

731
WhatsApp Image 2023 03 08 At 3.40.17 PM

House Job : अदालत ने महिला को पूर्व पति से दिलवाई 1.79 करोड़ सैलरी!

Madrid (Spain) : घर संभालने वाली महिलाओं के काम को लोग अकसर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, स्पेन की एक अदालत ने कुछ ऐसा फैसला सुनाया जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। स्पेन की अदालत ने महिलाओं की और से किए जाने वाले घर के कामकाज को भी महत्वपूर्ण माना। यही कारण है कि एक पति को अपनी पूर्व पत्नी से 25 साल तक घरेलू कामकाज करवाने पर 204,624.86 यूरो यानी करीब 1.79 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। अदालत ने महिला के कामकाज का हिसाब न्यूनतम मजदूरी के आधार पर निकाला।

स्पेन में 25 साल तक एक साथ रहने के बाद एक जोड़े ने तलाक ले लिया। इस दंपत्ति की दो बेटियां हैं। संपति को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। पति ने तर्क दिया कि शादी में रहते हुए जो भी कमाया, वह उनका खुद का था। इसलिए पत्नी का इसपर कोई अधिकार नहीं बनता। जबकि, पूर्व पत्नी के वकील ने कहा कि शादी करने के बाद से पत्नी ने खुद को घर में अनिवार्य रूप से काम करने के लिए समर्पित कर दिया था, जिसका मतलब घर और परिवार की देखभाल करना था। इस पर कोर्ट ने लीगल पेपर्स में ये भी देखा की शादी के बाद यानी जून 1995 से दिसंबर 2020 के बीच के महिला ने कितनी कमाई की।

महिला ने अपनी पूरी कहानी बताई। महिला ने कहा कि उसका पति नहीं चाहता था कि वह घर के बाहर कोई काम करे। हालांकि, उसने उसे अपने जिम में काम करने दिया, जहां उसने रिसेप्शन संभाला और एक मॉनिटर के रूप में काम किया। इसके अलावा घर का पूरा काम संभालती थी। पति और बच्चों का देखभाल किया।

स्पेन की अदालत ने इस मामले में पति को अपनी पूर्व पत्नी को न्यूनतम मजदूरी के दर से घर का काम कराने के लिए 1.79 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके अलावा बेटियों के लिए मासिक चाइल्ड केयर भत्ता देने का भी आदेश दिया गया। दोनों की दो बेटियां हैं। एक नाबालिग है, जबकि दूसरी 18 साल से अधिक उम्र की है।