WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

हुकुम सोनी बने मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष

802
WhatsApp Image 2025 06 03 At 15.40.00

हुकुम सोनी बने मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष

Indore : इंदौर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी को मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। यह नियुक्ति प्रदेश संरक्षक झमक भरगट (रतलाम) की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ (जबलपुर) की सहमति से प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी द्वारा की गई!

उल्लेखनीय हैं कि हुकुम सोनी इंदौर सोना, चांदी, जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। श्री सोनी के संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से इंदौर सहित पूरे प्रदेश के सर्राफा व्यापारी समाज में हर्ष की लहर हैं। लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहें हुकुम सोनी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयों का तांता लग गया हैं। व्यापारीगण और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं!