WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Husband’s Friend Cheated : पति से समझौते के नाम पर बुलाया और रेप किया!

होटल बुलाकर कहा, पति आने वाला है, पुलिस में केस दर्ज

1515

Indore : एक शादीशुदा महिला के साथ होटल में रेप की घटना हुई। उसके मुंहबोले भाई ने उसे पति से समझौते के नाम पर यूपी से इंदौर बुलवाया था। इंदौर पहुंचने के बाद पति का दोस्त उसे अपने साथ होटल में ले गया। कहा कि तुम्हारा पति आने वाला है।

इसी दौरान मुंहबोले भाई का दोस्त वहां पहुंचा और उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। मुंह बोला भाई भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था, लेकिन होटल से भाग जाने के कारण वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाया।

छोटी ग्वालटोली पुलिस ने मुंहबोले भाई सहित दो के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्त में ले लिया। गुलजार कॉलोनी में रहने वाली शादीशुदा महिला का पति से विवाद हुआ तो वह यूपी (अलीगढ़) मायके चली गई थी।

इसी दौरान पति के दोस्त और उसके मुंहबोले भाई भोपाल के रिजवान ने उसे कई बार फोन करके इंदौर आने का कहा और वादा किया कि वह उसका पति से राजीनामा करवा देगा।

महिला उसकी बातों में आकर इंदौर पहुंची। पुलिस के मुताबिक रिजवान मदनी होटल के ऊपर शांति निकेतन होटल के कमरे में ले गया। उसने कहा कि तुम्हारा पति आने वाला है।

इसी दौरान रिजवान का दोस्त वली मोहम्मद भी वहां पहुंचा। उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। रिजवान भी यही हरकत करना चाहता था, लेकिन पीड़िता फटे कपड़े में ही होटल के बाहर निकल गई।

महिला ने पति को सूचना दी, तो वह भी वहां पहुंचा। इसके बाद पति-पत्नी ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने रिजवान और वली मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।