WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मैं रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं, चिंता की कोई बात नहीं – रतन टाटा ने जारी किया बयान

624

मैं रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं, चिंता की कोई बात नहीं – रतन टाटा ने जारी किया बयान

 

मुंबई: ‘मैं रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं। मेरी आयु से संबंधित मेडिकल जांच हो रही है। मेरे स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहें सही नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है।’

जाने-माने उद्योगपति, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा ने बयान जारी पर यह बात कही।

 

बता दे कि रतन नवल टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है।

रिपोर्ट के अनुसार, 86 वर्षीय रतन टाटा को सोमवार (7 अक्टूबर) को लगभग 12.30-1 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया।

बताया जाता है कि रक्तचाप में गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहरुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।