IAS Anu Garg: उड़ीसा में अनु गर्ग बनी मुख्य सचिव, राज्य में शीर्ष प्रशासनिक पद पर आसीन होने वाली पहली महिला

542

IAS Anu Garg: उड़ीसा में अनु गर्ग बनी मुख्य सचिव, राज्य में शीर्ष प्रशासनिक पद पर आसीन होने वाली पहली महिला

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1991 बैच की अधिकारी अनु गर्ग को ओडिशा सरकार ने राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है । इसके साथ ही वे ओडिशा में इस शीर्ष प्रशासनिक पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गई हैं। वे मनोज आहूजा (IAS:1989:OR) का स्थान लेंगी , जो 31 दिसंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

अनु गर्ग वर्तमान में योजना एवं अभिसरण विभाग में आयुक्त-सह-अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

उनकी सेवा अवधि मार्च 2029 तक शेष है। उन्हें कम से कम चार अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से आगे इस पद के लिए चुना गया था।