WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Ashish Singh: आशीष सिंह ने उज्जैन संभाग के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया

1148

IAS Ashish Singh: आशीष सिंह ने उज्जैन संभाग के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया

उज्जैन: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के IAS अधिकारी आशीष सिंह ने आज उज्जैन में संभाग के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पास सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार भी है।आशीष सिंह इसके पूर्व इंदौर के कलेक्टर थे।

आशीष सिंह भोपाल  और उज्जैन के कलेक्टर भी रह चुके हैं। वह देवास के कलेक्टर और इंदौर नगर निगम के आयुक्त भी रहे हैं।

IMG 20250911 WA0047 scaled

प्रदेश में आशीष सिंह की गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है।

पदभार ग्रहण करने के पूर्व आशीष सिंह ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। वे उज्जैन स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन करने गए।