WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

IAS Entered Politics : एक और राजनीतिक दल की MP में एंट्री, रिटायर्ड IAS वरदमूर्ति मिश्रा चुनाव लड़ेंगे!

1323
WhatsApp Image 2023 10 26 At 09.48.29

IAS Entered Politics : एक और राजनीतिक दल की MP में एंट्री, रिटायर्ड IAS वरदमूर्ति मिश्रा चुनाव लड़ेंगे!

 

Bhopal : रिटायर्ड आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने नई पार्टी का गठन कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली। मिश्रा ‘वास्तविक भारत पार्टी’ से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव आयोग ने इस पार्टी को पंजीयन के बाद चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर आवंटित कर दिया है।

रिटायर्ड IAS वरदमूर्ति मिश्रा ने साल 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही वे राजनीति में हाथ आजमाना चाह रहे थे। इसके लिए पिछले कई समय से जमीनी रूपरेखा बनाने में जुटे हुए थे।

तत्कालीन कमलनाथ सरकार में वे मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर उपसचिव पदस्थ थे। उन्हें कमलनाथ का विश्वसनीय माना जाता था। हालांकि, उन्होंने बाद में दोनों दलों पर निशाना साधा और प्रदेश के लिए तीसरे मोर्चे को आवश्यक बताया।