WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS G Sai Prasad: आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को मिला 6 माह का एक्सटेंशन

225
WhatsApp Image 2026 05 15 At 19.47.43

IAS G Sai Prasad: आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को मिला 6 माह का एक्सटेंशन

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1991 बैच के IAS अधिकारी आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव जी साई प्रसाद की सेवा अवधि में छह महीने का विस्तार स्वीकृत किया है।

केंद्र सरकार द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार, यह विस्तार 1 जून, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा । आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद इस विस्तार को मंजूरी दी गई।

प्रसाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। के. विजयानंद की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 1 मार्च, 2026 को आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था ।