WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS क्षितिज सिंघल बने इंदौर नगर निगम के आयुक्त 

533

IAS क्षितिज सिंघल बने इंदौर नगर निगम के आयुक्त 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल को नगर निगम इंदौर का आयुक्त बनाया गया है।

IMG 20260103 WA0280

इस संबंध में राज्य शासन ने आज आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि इंदौर नगर निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भागीरथपुरा दूषित जल कांड को लेकर कल देर रात सरकार ने हटा दिया था। उनके स्थान पर आज क्षितिज को पदस्थ किया गया है।

दिलीप कुमार यादव भी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने उन्हें अब उप सचिव ग्रामीण विकास विभाग पदस्थ किया है।