WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Manoj Ahuja Gets Extension: ओडिशा के CS मनोज आहूजा को 1 साल का सेवा विस्तार मिला

853

IAS Manoj Ahuja Gets Extension: ओडिशा के CS मनोज आहूजा को 1 साल का सेवा विस्तार मिला

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा को 1 साल का सेवा विस्तार मिला है। बता दे कि इस संबंध में मीडियावाला ने कुछ दिन पहले अपनी रिपोर्ट में कहा था कि आहूजा को एक्सटेंशन मिलेगा और अब इसकी पुष्टि हो गई है।

आहूजा को राज्य के मुख्य सचिव के रूप में एक साल का विस्तार देने के लिए ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर दे दी गई है।

आहूजा का कार्यकाल, जो पहले 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त होने वाला था, अब 31 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगा।

बता दें कि 12 जून को भाजपा सरकार के सत्ता में वापस आने के बाद आहूजा ने 1 जुलाई को मुख्य सचिव का पद संभाला। मोहन माझी सरकार के अनुरोध पर उन्हें ओडिशा वापस भेजा गया। अपनी वापसी से पहले आहूजा केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण सचिव के रूप में कार्यरत थे।