WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officers Transfer In MP: बेडेकर बने अलीराजपुर के कलेक्टर, कई कलेक्टरों के तबादले

3051
Major Administrative Reshuffle

IAS Officers Transfer In MP: बेडेकर बने अलीराजपुर के कलेक्टर, कई कलेक्टरों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी संदीप कुमार माकन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर जिला दतिया बनाया गया है

दतिया के कलेक्टर संजय कुमार को कलेक्टर श्योपुर और अवधेश शर्मा अपर आयुक्त नगरी प्रशासन भोपाल को कलेक्टर जिला टीकमगढ़ बनाया गया है। सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़ को कलेक्टर अशोकनगर और श्रीमती उमा महेश्वरी कलेक्टर अशोकनगर को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। इसी प्रकार शिवम वर्मा कलेक्टर श्योपुर को उप सचिव, राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जिला अलीराजपुर को कलेक्टर आगर मालवा, कैलाश वानखेड़े कलेक्टर आगर मालवा को उप सचिव प्रदेश शासन और अभय बेड़ेकर अपर कलेक्टर इंदौर को कलेक्टर जिला अलीराजपुर बनाया गया है।