WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officer’s Transfer In MP: भोपाल, रीवा, शाजापुर, मंडला, झाबुआ, नीमच, दमोह के कलेक्टर हटाए गए

जिला पंचायत के कई CEO भी बदले गए

3546
IAS Officer's Transfer In MP

IAS Officer’s Transfer In MP: भोपाल, रीवा, शाजापुर, मंडला, झाबुआ, नीमच, दमोह के कलेक्टर हटाए गए

Bhopal: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर प्रदेश के IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत के CEO प्रभावित हुए हैं।

भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम बनाया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे।

WhatsApp Image 2023 04 03 at 9.50.43 PM

WhatsApp Image 2023 04 03 at 9.50.43 PM 1

रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प को हटाकर उन्हें अब मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। शाजापुर के कलेक्टर दिनेश जैन को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को कलेक्टर रीवा बनाया गया है।
हर्षिता सिंह कलेक्टर मंडला को इंदौर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। रजनी सिंह कलेक्टर झाबुआ को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर बनाया गया है।

मयंक अग्रवाल कलेक्टर नीमच को कलेक्टर दमोह और कृष्ण चेतन्य कलेक्टर दमोह को CEO रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल बनाया गया है।

किशोर कुमार कन्याल आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को कलेक्टर शाजापुर, तन्वी हुड्डा अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर को कलेक्टर झाबुआ , हर्ष सिंह सीईओ जिला पंचायत सीहोर को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर,आशीष तिवारी सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर को सीहोर, जयति सिंह अपर कलेक्टर ग्वालियर को CEO जिला पंचायत जबलपुर, विवेक कुमार CEO बालाघाट को सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर, सिमरन प्रीत कौर उप सचिव मंत्रालय को CEO आगर मालवा, अक्षत जैन अनुभाग अधिकारी महू को अनुभाग अधिकारी राजनगर जिला छतरपुर पदस्थ किया गया है।

बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति, पोता IAS,दादा दादी ने दो रोटी को तरसते हुए आत्महत्या कर ली