WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officers Transfer In MP: विवेक श्रोत्रिय पर्यटन विकास बोर्ड के AMD बने

2708
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

Bhopal: राज्य शासन ने आज 8 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

2012 बैच के विवेक श्रोत्रिय CEO इंदौर विकास प्राधिकरण को अब अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल पदस्थ किया गया है। 2010 के तरुण राठी को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। सुश्री निधि निवेदिता उद्यानिकी विभाग में संचालक बनाई गई हैं।

निवेदिता के कार्यभार ग्रहण करने के बाद ई रमेश कुमार आयुक्त सामाजिक न्याय विभाग उद्यानिकी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। अजय श्रीवास्तव को, जो वर्तमान में CEO जिला पंचायत दमोह है, को हटाकर उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है। सतना नगर निगम की आयुक्त तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त वाणिज्यक कर इंदौर पदस्थ किया गया है। चंद्रशेखर शुक्ल विशेष सहायक नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री को सागर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

Also Read… Vallabh Bhawan Corridors To Central Vista: कलेक्टर और CEO में खींचतान के पीछे क्या!