IAS Posting: रमेश कुमार शर्मा बने आयुक्त सहकारिता

273

IAS Posting: रमेश कुमार शर्मा बने आयुक्त सहकारिता

नवा रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के IAS अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने ब्यूरोक्रेसी में एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के IAS अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा आज बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार गृह सचिव रमेश कुमार शर्मा गृह सचिव को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बनाया गया है।