WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS रजत बंसल बने आयुक्त जनसंपर्क, CM सचिवालय में विशेष सचिव भी, कुछ और भी अहम जिम्मेदारियां मिली 

646

IAS रजत बंसल बने आयुक्त जनसंपर्क, CM सचिवालय में विशेष सचिव भी, कुछ और भी अहम जिम्मेदारियां मिली 

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को राज्य शासन ने आयुक्त जनसंपर्क पदस्थ किया है। वे CM सचिवालय में विशेष सचिव भी के साथ शासन में कुछ और भी अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे।

रजत बंसल को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की भी कमान सौंपी गई है।

IMG 20260326 WA0126

आदेश के मुताबिक उनके पास आयुक्त, जनसंपर्क के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद और संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।