WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Reshuffle: 7 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले

4815
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

IAS Reshuffle: 7 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने 7 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन तबादला आदेश में दो कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं।

2007 बैच के IAS ऑफिसर राजेंद्र निंबालकर को मैनेजिंग डायरेक्टर सारथी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे मैनेजिंग डायरेक्टर MSSIDC पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

TRTI के कमिश्नर इस पद पर कार्यरत डॉ राजेंद्र भरूद को स्थानांतरित करके उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

IMG 20250227 WA0062

दो जिलों धारा शिव और मुंबई शहर के कलेक्टर बदले गए हैं। 2009 बैच के IAS अधिकारी संजय यादव को कलेक्टर मुंबई सिटी के पद से हटाकर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया है।

धाराशिव की नए कलेक्टर कीर्ति किरण पुजर होंगे। वे 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं।

 

*इन अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी*

दीपक कुमार मीणा अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त को स्थानांतरित करके संयुक्त आयुक्त राज्य कर के पद पर भेजा गया है।

समीर कुर्तकोटी को स्थानांतरित करके TRTI आयुक्त, पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है।

महेश अव्हाड को प्रबंध निदेशक हाफकिन बायो फार्मा कॉरपोरेशन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र मेडिकल सामान खरीद प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

*18 फरवरी को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला*

महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले 18 फरवरी को आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। एक साथ 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ राजेश देशमुख को स्टेट एक्साइज कमिश्नर और नयन गुंडे को महिला और बाल विकास कमिश्नर बनाया गया था। चीनी आयुक्त के पद पर सिद्धाराम सालिमथ को भेजा गया था। ट्राइबल डेवलपमेंट नासिक आयुक्त लीना बांसोड को बनाया गया था।