WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Reshuffle in MP: मध्य प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों के तबादले, कंसोटिया और विनोद कुमार मंत्रालय से बाहर पदस्थ, खाड़े बने CPR

5622
Delhi Administrative Reshuffle

IAS Reshuffle in MP: मध्य प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों के तबादले, कंसोटिया और विनोद कुमार मंत्रालय से बाहर पदस्थ, खाड़े बने CPR

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के दो अधिकारियों विनोद कुमार और जे एन कंसोटिया को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया है। विनोद कुमार महानिदेशक प्रशासन अकादमी को अब संचालक TRI और जेएन कंसोटिया अपर मुख्य सचिव वन विभाग को महानिदेशक प्रशासन अकादमी भोपाल पदस्थ किया गया है।

अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अशोक वर्णवाल अपर मुख्य सचिव वन विभाग बनाए गए हैं।
रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है।

एम सेल्वेंद्रन पंजीयन महा निरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक को सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक बनाया गया है।

संजय गोयल सचिव मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
श्री रघुराज एम मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर को मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग का सचिव बनाया गया है। सुदाम खाड़े को आयुक्त जनसंपर्क भोपाल बनाया गया है। बाबू सिंह जामोद को आयुक्त शहडोल संभाग अब रीवा संभाग के साथ-साथ शहडोल संभाग का भी अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्य कर और श्रम आयुक्त इंदौर को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत बनाया गया है। कृष्ण गोपाल तिवारी सचिव जल संसाधन विभाग को नर्मदापुरम संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

मनोज खत्री संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आयुक्त ग्वालियर संभाग बनाया गया है।
धनराज एस संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को आयुक्त वाणिज्य कर और श्रम आयुक्त इंदौर बनाया गया है। हरजिंदर सिंह अपर सचिव पशुपालन को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र और अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है।