WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Resignation : चुनाव ड्यूटी का फोटो पोस्ट करने वाले निलंबित IAS का इस्तीफ़ा!

राजनीति में जाने और चुनाव लड़ने की चर्चा, एक्टिंग करने के भी कयास लगे!

1042
WhatsApp Image 2023 10 05 At 19.56.03

IAS Resignation : चुनाव ड्यूटी का फोटो पोस्ट करने वाले निलंबित IAS का इस्तीफ़ा!

Lucknow : उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया। वे गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण चर्चा में आए थे। उन्हें अपने नए कामकाज के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण फरवरी 2023 में सेवा से निलंबित कर दिया गया था। अभिषेक के पिता IPS अधिकारी रह चुके हैं। अभिषेक का भी बचपन से यही सपना था, लेकिन अपने पिता के कहने पर उन्होंने IAS बनने का फैसला किया।

अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं और फ़िलहाल बांदा की कलेक्टर हैं। अभिषेक सिंह के बारे में चर्चा है कि वो जल्द ही अपनी अगली पारी की शुरूआत सियासत में करेंगे। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई कह रहा है कि वह फिल्मों में एक्टिव होकर काम करना चाहते हैं, वहीं कुछ का दावा है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के टिकट पर जौनपुर से लड़ सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 19.56.02

2022 में गुजरात चुनाव ड्यूटी से हटाए जाने के बाद अभिषेक सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को ‘पूरी विनम्रता’ के साथ स्वीकार किया है। ‘एक्स’ पर पोस्ट में अभिषेक सिंह ने कहा था ‘मेरा मानना ​​है कि इस पोस्ट में कुछ भी गलत नहीं है। एक लोक सेवक, जनता के पैसे से खरीदी गई कार में, सार्वजनिक कर्तव्य के लिए रिपोर्टिंग कर रहा है। ये न तो प्रचार है न ही कोई स्टंट!’

फिल्मों और वीडियो में भी काम किया

इसके अलावा, अभिषेक को शुरू से एक्टिंग का शौक रहा है। वे पहले मॉडलिंग भी करते थे। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ और म्यूजिक वीडियो ‘स्लो स्लो’ और ‘याद आती है’ में भी काम कर चुके हैं। अब उनके इस्तीफे के बाद लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि शायद वह पूरी तरह ग्लैमर की दुनिया में ही योगदान देंगे। अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने जौनपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन भी किया था, इसमें मुंबई से भी कुछ फिल्मी सितारे शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 19.56.07

अभिषेक सिंह को 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में इसे दो साल के लिए बढ़ा दिया गया। हालांकि, बीच में मेडिकल लीव पर चले गए थे। इस वजह से दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर यानी उत्तर प्रदेश भेज दिया था। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल मूलतः छत्तीसगढ़ से हैं।
अभिषेक को लेकर एक किस्सा मशहूर है कि कॉलेज के दिनों में वे एक लड़की को बेहद चाहते थे। लेकिन, उसने अभिषेक को धोखा दिया। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा और उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 2010 में 94वीं रैंक के साथ वह IAS अफसर बन गए।