WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Sanjay Lohia: एडिशनल सेक्रेटरी संजय लोहिया का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 2 वर्ष के लिए बढ़ा

656
WhatsApp Image 2025 05 31 At 17.30.55

IAS Sanjay Lohia: एडिशनल सेक्रेटरी संजय लोहिया का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 2 वर्ष के लिए बढ़ा

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के असम कैडर कै IAS अधिकारी खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजय लोहिया का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 27 अक्टूबर, 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

लोहिया अक्टूबर 2020 से खान मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। नवंबर 2020 में, वे केंद्र में अतिरिक्त सचिव स्तर के पदों के लिए सूचीबद्ध 30 IAS अधिकारियों में शामिल थे। इसके बाद, उन्हें मार्च 2021 में पदोन्नत कर अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पहले, उन्होंने असम कैडर में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया है।