WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Ideas For India : बीजेपी ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया, एक चिंगारी ही हमारे लिए मुसीबत 

1831

Ideas For India : बीजेपी ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया, एक चिंगारी ही हमारे लिए मुसीबत 

राहुल गांधी ने लंदन में BJP और RSS पर हमला बोला 

London : कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ (Ideas For India) सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को साक्षात्कार भी दिया। इसमें उन्होंने कांग्रेस की हार के कारण गिनाए। साथ में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत के कारण भी गिनाए।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अच्छी स्थिति में नहीं है। बीजेपी ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया। एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि विपक्षी पार्टी के रूप में कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है, जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस गर्माहट को ठंडा करने की ज़रूरत है। इसलिए कि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ, तो स्थितियां बिगड़ सकती हैं। राहुल के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राजद नेता तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत कई विपक्ष के नेता पहुंचे थे।

 

FTNljh3UcAEfDgO

कांग्रेस की हार के कारण 
जब राहुल गांधी से जब पूछा गया कि भाजपा चुनाव क्यों जीत रही है और कांग्रेस क्यों हार रही है! इसके जवाब में राहुल ने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया के प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। इसके अलावा RSS ने ऐसी व्यूह रचना का निर्माण किया, जो बड़े पैमाने पर लोगों में प्रवेश कर चुकी है। विपक्षी दलों और कांग्रेस को इस तरह के ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते! हमें इन्हें एक साथ लाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के लोग उन संस्थानों पर हमले देख रहे हैं, जिन्होंने देश का निर्माण किया। इन संस्थानों पर अब डीप स्टेट (Deep State) का कब्जा है।

c3cdb302 32ae 4402 91d0 9bd543af2e68

चीन के मुद्दे पर बात क्यों नहीं! 
राहुल गांधी ने कहा कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है, कुछ उसी तरह से चीन लद्दाख में कर रहा है। मोदी सरकार इस मुद्दे पर चीन से बात तक करना नहीं चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेनाएं लद्दाख और डोकलाम दोनों जगह डेरा डाले हैं। चीनी सेना ने अभी-अभी पैंगोंग झील के ऊपर एक बड़ा पुल बनाया। वे और भी इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयार कर रहे हैं। वे जाहिर तौर पर किसी बड़े काम की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, सरकार इस बारे में कोई बात ही करना नहीं चाहती। सरकार इस पूरे मुद्दे को दबाना चाहती है, जो भारत के लिए ठीक नहीं है।

देश की आवाज कुचली हुई 
कांग्रेस नेता का कहना था कि मैं खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखता हूं, जो भारत के उस विचार का बचाव करता है, जो अपने देश की आवाज को कुचला हुआ देख रहा है। यह बात मुझे परेशान करती है। मैं सोचता हूं कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या कहना चाहिए। यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है लेकिन मुझे लगता है कि इस चीज के अंदर एक बहुत बड़ा अवसर है और मैं इसे महसूस करता हूं।

चंद लोगों को ही फायदा
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा मानना है कि भाजपा और आरएसएस कुछ लोगों को फ़ायदा पहुंचा रहे हैं। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि भारत एक ‘सोने की चिड़िया’ है, जिसका लाभ चंद लोगों को बांटना चाहिए। जबकि, हमारा मानना है कि सभी तक उसकी समान पहुंच होनी चाहिए।