WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

‘किसी के बाप में दम हो तो गवा कर दिखाए’— इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने वाली महिला पार्षदों पर FIR दर्ज

634

‘किसी के बाप में दम हो तो गवा कर दिखाए’— इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने वाली महिला पार्षदों पर FIR दर्ज

इंदौर: इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुँच गया है। एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि सदन की कार्यवाही के दौरान न केवल इन पार्षदों ने राष्ट्रगीत का अनादर किया, बल्कि आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की।

जांच के दौरान पुलिस ने सभापति मुन्नालाल यादव और अन्य पार्षदों के बयान दर्ज किए हैं। सदन की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया है।

गौरतलब है कि पार्षद रुबीना खान ने सदन में बेहद तल्ख तेवर दिखाते हुए चुनौती दी थी कि किसी के बाप में दम हो तो हमसे वंदे मातरम् गवा कर दिखाए। इसी विवाद के चलते सभापति ने फौजिया को सदन से निष्कासित भी किया था।