WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IFS Officers Reshuffled: 5 IFS सहित एक दर्जन अधिकारियों के तबादले

1558

IFS Officers Reshuffled: 5 IFS सहित एक दर्जन अधिकारियों के तबादले

 

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 5 अधिकारियों सहित विभाग के कुल 12 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

वन विभाग ने मंगलवार देर शाम तबादला आदेश जारी कर वन संरक्षक कार्य योजना बालाघाट अरविंद प्रताप सिंह सेंगर को वन संरक्षक बालाघाट वृत्त पदस्थ किया है।

इसी तरह वन संरक्षक देवास पीएन मिश्रा को वन संरक्षक वन बल प्रमुख मुख्यालय भोपाल, नवीन गर्ग को डीएफओ दक्षिण सागर से प्रतिनियुक्ति पर उप वन संरक्षक ईको टूरिज्म बोर्ड भोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह को डीएफओ टीकमगढ़ से डीएफओ दक्षिण सागर, थिरूकुराल आर को प्रशिक्षु उप वमंडल अधिकारी मानपुर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया से डीएफओ टीकमगढ़ पदस्थ किया है।

राज्य वन सेवा के एसीएफ (सहायक वन सरंक्षक) स्तर के अधिकारियों में सुंदरदास सोनवानी, उप वन मंडल अधिकारी बैढ़न सिंगरौली से अधीक्षक- पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया, संदेश माहेश्वरी एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व सोहागपुर नर्मदापुरम को एसीएफ इको टूरिज्म बोर्ड, अंकित जामोद उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर को एसीएफ सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व, जाम सिंह मुवेल उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी को उप वन मंडल अधिकारी शाजापुर, अनादि बुधोलिया उप वन मंडल अधिकारी सारणी बैतूल को उप वन मंडल अधिकारी सिलवानी छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है। इनके अलावा राजेश मंडावलिया अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास वनमंडल को अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य मंदसौर और विकास माहोरे, अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य को अधीक्षक खिवनी अभयारण्य देवास पदस्थ किया गया है।