WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

IFSO Registered Cases : धार्मिक टिप्पणियों पर नुपुर और नवीन समेत 8 और पर मामले दर्ज

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल IFSO में राजस्थान के भी लोग

1112
BJP's Big Action : पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन

New Delhi : पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (Intelligence Fusion and Strategic Operation) इकाई ने धार्मिक टिप्पणियों से जुड़े मामलों में कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इनमें दिल्ली भाजपा की मीडिया इकाई के निष्कासित नवीन कुमार जिंदल, पीस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शादाब चौहान भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पत्रकार सबा नकवी, हिंदू महासभा की पदाधिकारी पूजा शकुन पांडे, राजस्थान के मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, अनिल कुमार मीणा और गुलजार अंसारी पर भी केस दर्ज हुआ।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसने कुछ लोगों के खिलाफ धार्मिक टिप्पणियों को लेकर मामले दर्ज किए हैं। ये लोग कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे हैं और विभिन्न समूहों को उकसा रहे हैं। ये लोग ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जिससे माहौल खराब होगा। पुलिस का आरोप है कि अलग-अलग धर्मों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई। साथ ही गलत तरीके से माहौल खराब करने और सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई है।
पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ भी इसी तरह की धाराओं के तहत दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (IFSO) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि इस मामले में पत्रकार सबा नकवी के आधिकारिक बयान का इंतजार है। हालांकि, उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 7 जून को किया जिसमें लिखा था कि वे थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रही हैं।
पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी पर विवाद अभी भी जारी है। कई देशों ने विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया, जबकि पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया गया।
इस घटना के बाद भाजपा ने अपने पार्टी प्रवक्ताओं के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। पार्टी प्रवक्ताओं को सलाह दी गई कि केवल आधिकारिक प्रवक्ता और पैनलिस्ट ही टीवी चैनलों की डिबेट में जाएंगे। इन्हें पार्टी का मीडिया सेल असाइन करेगा। किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोलना है, धर्म के पूजनीयों और प्रतीकों के बारे में भी नहीं बोलना है।