WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

IIM Studies in Village : IIM के स्टूडेंट्स गांव से सीखेंगे ग्रामीण विकास का पाठ

कलेक्टर मनीष सिंह से मिलने के बाद गांव रवाना हुए, चार दिन वहीं रहेंगे 

626
WhatsApp Image 2022 10 17 At 11.21.11 PM 1 696x295

IIM Studies in Village : IIM के स्टूडेंट्स गांव से सीखेंगे ग्रामीण विकास का पाठ

Indore : एक अभिनव पहल के तहत भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) के विद्यार्थी इंदौर जिले के गांवों का भ्रमण करेंगे। वे वहां रहकर ग्रामीण विकास का पाठ समझेंगे और ग्रामीण विकास कार्यों की पद्धति को सीखेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात के बाद IIM के विद्यार्थी गांव की और रवाना हुए। IIM के 56 विद्यार्थी 6 दलों में 9 गांवो में रहेंगे। वे 4 दिन तक गांव में रुकेंगे तथा ग्रामीण विकास कार्यों को नजदीक से देखेंगे, समझेंगे और सीखेंगे।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में ग्रामीण विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में प्रमुख रूप से जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीण जनजीवन में बेहतर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आप भी इस बदलाव को देखें, समझें और सीखें।

उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छता और जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य भी प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन से एक बड़ा बदलाव आया है। अब हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति होने लगी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लीक से अलग हटकर सोचें, उसे कार्यरूप में परिणित करें,यही आगे बढ़ने का मुख्य आधार है।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, परियोजना अधिकारी अनिल पवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विद्यार्थियों को इंदौर जिले में चल रहे ग्रामीण विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।