WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Ambulance: अवैध एम्बुलेंस संचालन पर की गई सख्त कार्रवाई,5 एम्बुलेंस जप्त

MY हॉस्पिटल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान

638

Illegal Ambulance: अवैध एम्बुलेंस संचालन पर की गई सख्त कार्रवाई,5 एम्बुलेंस जप्त

 

इंदौर: इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल क्षेत्र में अवैध एम्बुलेंस संचालन पर आज अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। आज की गई कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित 5 एम्बुलेंस जप्त की गई।

IMG 20250417 WA0122

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार एमवाय हॉस्पिटल तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में कुछ एम्बुलेंस संचालक निजी अस्पतालों से संपर्क कर शासकीय अस्पताल के मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री जैन के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर श्री प्रदीप कुमार शर्मा, एआरटीओ श्री राजेश गुप्ता एवं विशेष जांच दल प्रभारी परिवहन निरीक्षक श्री जितेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में आज एमवाय हॉस्पिटल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान एम्बुलेंस क्रमांक MP41TA0836, MP12DA0194, MP09AD2547, MP09AC1868 तथा MP09DE1627 की जांच की गई। जांच के समय ये वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होते पाए गए तथा इनमें आवश्यक बुनियादी चिकित्सकीय सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं थीं। उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए इन पांचों एम्बुलेंस वाहनों को जप्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह जांच एवं कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रखी जाएगी।