WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Arms Factory Caught: धार पुलिस ने 13 देसी कट्टे, 2 देसी पिस्टल के साथ हथियार बनाने के औजार किए बरामद,7 गिरफ्तार

663

Illegal Arms Factory Caught: धार पुलिस ने 13 देसी कट्टे, 2 देसी पिस्टल के साथ हथियार बनाने के औजार किए बरामद,7 गिरफ्तार

भोपाल:धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मनावर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी है। फैक्ट्री से अवैध 12 देसी कट्टे, 1 देसी पिस्टल साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस अब यह पता कर रही है कि इन लोगों ने किन-किन को अवैध रूप से हथियार बेचे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मनावर थाना क्षेत्र के सिंघाना के दो घरों में हथियार बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया। इनके पास से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। दूसरी टीम ने सतनाम सिंह के घर पर छापेमारी की, जहां सतनाम सिंह, राजेंद्र सिकलीगर, राज सिंह सिकलीगर, और संजय सिंह सिकलीगर अवैध हथियार बना रहे थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक देसी कट्टा, और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। सतनाम सिंह और हरजीत सिंह पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।