WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Colony Removed : सरकारी जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को हटाया, 1.25 करोड़ की जमीन वापस ली!

जल्द ही दूसरी सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई होगी!

423

Illegal Colony Removed : सरकारी जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को हटाया, 1.25 करोड़ की जमीन वापस ली!

 

Indore : जिला प्रशासन ने पॉश इलाके में 2 एकड़ सरकारी जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी से कब्जा हटाया। प्रशासन ने वहां पर कब्जा संबंधी बोर्ड भी लगा दिया। प्रशासन ने पिछले दिनों उन जमीनों की जांच शुरू की हैै, जिनके व्यवस्थापक कलेक्टर है और ये जमीनें बेच दी गई। इस जमीन पर पार्क एवेन्यू नाम से काॅलोनी काट दी गई थी। आने वाले दिनों में ऐसी अन्य जमीनों की जांच के बाद प्रशासन उनका कब्जा लेगा।

बताया गया कि इस जमीन को किराए पर देकर वहां क्रिकेट टर्फ, रेस्त्रां और पार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा था। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी जांच कराई थी। जांच में पता चला कि इस स्थान के व्यवस्थापक कलेक्टर है। इस जमीन पर 13 प्लाॅट भी पूर्व में बिक चुके है और वे शहर के प्रभावशाली लोगों ने खरीदे है।

शनिवार सुबह एसडीएम घनश्याम धनगर के साथ मौके पर प्रशासन अमला पहुंचा और जमीन पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर कब्जा लिया। प्रशासन ने वहां पर अपना कब्जा होने संबंधी बोर्ड भी लगा दिया। प्रशासन ने पिछले दिनों उन जमीनों की जांच शुरू की हैै। जिनके व्यवस्थापक कलेक्टर है और जमीन बेच दी थी। इसमें ज्यादातर जमीनें वक्फ बोर्ड की है।

पिछले दिनों स्कीम-134 से भी 200 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन से प्रशासन ने कब्जा हटाकर उसका कब्जा लिया। जमीन पर बाउंड्रीवाॅॅल बनाकर प्लाॅट बेचने की तैयारी की जा रही थी। मौके पर एक अस्थाई दफ्तर भी संचालित हो रहा था। जिसे तोड़ दिया गया।