WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Construction : C-21 और मल्हार मॉल की नपती, अवैध निर्माण की शिकायत 

1068
WhatsApp Image 2021 11 02 At 2.44.58 PM

Indore : अनुमति से ज्यादा निर्माण को लेकर इन दिनों नगर निगम मुहिम चला रही है। कमिश्नर के आदेश के बाद एबी रोड़ स्थित दो शॉपिंग मॉल C-21 और Malhar Mega Mall पर नगर निगम की टीम के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने यहाँ कई जगह पर नपती की। अधिकारी इस मामले में पूरे दस्तावेज तैयार कर मॉल को नोटिस भेजकर गलत निर्माण को लेकर कार्रवाई कर सकते है।

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर सी-21 मॉल और मल्हार मेगा मॉल पर नगर निगम के दो बीईओ, तीन बीईआई पहुंचे। उन्होंने यहां कुछ निर्माण पर नपती की। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों मॉल में अल्टरेशन और रिनोवेशन किया गया था। इसकी आड़ में अवैध निर्माण भी किया गया। अधिकारी इसे कंपाउडिंग से जोड़ रहे है। निगम के अधिकारियों ने अपर आयुक्त और आयुक्त को पूरी जानकारी देने की बात की, जिसके बाद कार्रवाई की जा सकती है।

शहर की कॉलोनी में निर्मित भवन के अवैध निर्माण को कंपाउंडिंग के माध्यम से करे वैध करने के लिए निगम के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक लोगों की संपत्तियों पर जाकर उन्हें शासन की योजना की जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान 430 आवेदन कंपाउंडिंग (Compounding) के लिए नगर निगम में आए थे। जिस पर साढ़े 9 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में निगम में जमा कराई गई। सी-21 और मल्हार मेगा मॉल के बारे निर्णय होना अभी बाकी है।