WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Diesel Caught : टैंकर और 3810 लीटर डीजल जब्त, डीजल के सैंपल लिए

6 के विरूद्ध FIR दर्ज तथा चोर बाजारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

1002
Strict Action of Collector

Illegal Diesel Caught : टैंकर और 3810 लीटर डीजल जब्त, डीजल के सैंपल लिए

Indore : प्रशासन ने जिले में डीजल की अवैध बिक्री करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की। आपूर्ति नियंत्रक ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चोर बाजारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। जिला प्रशासन को कटारिया इंटरप्राइजेज कार्यालय राऊ-पीथमपुर रोड पर ग्राम भैसलाय में अवैध डीजल की बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर जांच दल भेजकर जांच की गई।
जांच में स्वामी नारायण किसान सेवा केंद्र, सेमलिया चाउ कनाडिया पंप का टैंकर पाया गया, जिसमें बिना वैध अनुमति के चालक आकाश वर्मा द्वारा डीजल मौके पर कटारिया फर्म और अन्य को विक्रय किया जा रहा था। जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहन मारू ने बताया कि पंप मालिक गोकुल सिंह बघेल द्वारा पंप और टैंक लॉरी का संचालन किया जा रहा था। पंप मालिक और चालक के पास ऑयल कंपनी की कोई वैध अनुमति, वैध दस्तावेज, ग्रेंट्री अनुमति आदि उपलब्ध नहीं पाये गये।
अवैध डीजल का क्रय-विक्रय करने पर टैंकर और 3810 लीटर डीजल जब्त कर डीजल के सैंपल लिए गए। इसके बाद मेसर्स श्री स्वामी नारायण किसान सेवा केन्द्र, ग्राम सेमल्या चाऊ की जांच की गई। डीलर गोकुलसिंह द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण भूमिगत टैंक से 375 लीटर पेट्रोल एवं 175 लीटर डीजल जब्त किया गया तथा नमूने लिए। पम्प परिसर में खड़े एक अन्य टैंकर की जांच में वाहन चालक संजू उर्फ संजय वर्मा द्वारा कोई भी बिल, बीजक, दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण टैंकर एवं उसमें संग्रहित 3150 लीटर डीजल जब्त किया और नमूने लिए। जब्त सामग्री की कीमत 37 लाख 7 हजार 615 रुपये आंकी गई।
संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुये पुलिस थाना किशनगंज महू में प्रोपरायटर गोकुल सिंह पिता परमाल सिंह बघेल, प्रबंधक अंकित पिता अशोक गिरी, वाहन चालक आकाश पिता दिनेश वर्मा, वाहन मालिक/फर्म आरपीएससी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, वाहन चालक संजू उर्फ संजय पिता धुलीचंद वर्मा, मालिक शारदा डावर, डावर पेट्रोलियम के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्यवाही में जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहन मारू, सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रमोद गुप्ता, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दिलीप मनवारे, अंकुर गुप्ता, राहुल शर्मा सम्मिलित थे।