WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Opium Seized: अवैध रुप से उगाये अफीम के पौधे मय डोडे, गांजे के पौधे और 1 किलो 600 ग्राम अफीम जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

721
WhatsApp Image 2025 03 03 At 18.19.15

Illegal Opium Seized: अवैध रुप से उगाये अफीम के पौधे मय डोडे, गांजे के पौधे और 1 किलो 600 ग्राम अफीम जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। अविभाजित मंदसौर जिले के कुकड़ेश्वर ( नीमच ) में पुलिस बल को मादक द्रव्यों की अवैध उपज को पकड़ने में सफलता मिली है। अवैध अफ़ीम डोडे सहित व बिना अनुमति गांजा पैदावार तथा अवैध संग्रहित अफ़ीम खेत से ज़ब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के माध्यम से कंट्रोल रूम से यह जानकारी सोमवार दोपहर मीडिया को दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा विमलेश उइके के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा के साथ पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम शिवपुरिया के जंगल में एक किसान द्वारा उसके रायडे की फसल के बीच में अवैध रुप से बोयी हुई अफीम एवं गांजा की फसल कुल गीला एवं सूखा गांजा के पौधे 144 किलो ग्राम एवं सूखे एवं गीले अफीम डोडा 280.5 किलोग्राम तथा 1 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जप्त की जाकर 01 आरोपी रोडीलाल पिता सोजी बंजारा उम्र 50 साल निवासी शिवपुरिया चक्की वाला थाना कुकड़ेश्वर को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कुकड़ेश्वर पर धारा 8/15, 8/18, 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

WhatsApp Image 2025 03 03 at 18.19.14

पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण है कि थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में उनि मोहनसिंह चौहान की सूचना पर पुलिस टीम कुकड़ेश्वर द्वारा 2 मार्च रविवार को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गावं शिवपुरिया चक्कीवाला के मार (जंगल) में मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर एक किसान से 01 किलो 600 ग्राम अफीम व उसके खेत मे रायडे की फसल के बीच मे उगा रखी अफीम व गांजे की फसल को पंचानों के समक्ष पौधों के पास जाकर देखते रायडे के खेत के बीच में उगे हरे गांजा व अफीम के पौधे एवं डोडा गीला एवं सूखा गांजा के पौधे 144 किलो ग्राम एवं सूखे एवं गीले अफीम डोडा 280.5 किलोग्राम के जप्त किए गए तथा आरोपी के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अफीम जप्त की गई, लाखों रुपयों का माल मौके से जप्त किया गया।

WhatsApp Image 2025 03 03 at 18.19.15 1

आरोपी रोडीलाल पिता सोजी निवासी शिवपुरिया चक्की वाला थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच का कृत्य धारा 8/15, 8/18, 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत आने से आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा, पुलिस टीम कुकड़ेश्वर एवं जंगल की सर्चिंग हेतु अतिरिक्त बल थाना मनासा, थाना रामपुरा का सहयोग लिया गया समस्त टीम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।